महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का फैसला रिजर्व डे के दिन शुरूआती 10-15 ओवर में ही हो गया था। भारतीय टीम ने रिजर्व डे के दिन जल्दी-जल्दी कप्तान विराट कोहली,सचिनतेंदुलकरकेमुताबिकWTCFinalकाफैसलाइतनेकमसमयमेंहोगयाथा चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के विकेट गंवा दिए थे।तेंदुलकर का मानना है कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के तगड़े गेंदबाजी आक्रमण के सामने साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन वो ऐसा करने में सफल नहीं रही।सचिन तेंदुलकर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैंने पहले भी कहा था कि आखिरी दिन के शुरूआती 10 ओवर बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगर हम ड्रिंक्स तक विकेट नहीं गंवाते तो हमारे पास रनगति बढ़ाने के लिए बल्लेबाज हैं। कैसे रिषभ आया और कुछ शॉट्स खेले और अन्य भी खेले जब लगा कि मैच सुरक्षित हो गया है। न्यूजीलैंड लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकते थे। उन्हें डिफेंड करना था, यही मानसिकता में बदलाव आ गया। मगर इसके बदले हमें एक शानदार साझेदारी की जरूरत थी।'बता दें कि भारतीय टीम को पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उसे न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट की शिकस्त सहनी पड़ी।मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि टीम इंडिया को नियमित अंतराल में विकेट गंवाना महंगा पड़ा। उन्होंने कहा, 'पहले 10-12 ओवर में विकेट नहीं गंवाना बहुत जरूरी था, लेकिन न्यूजीलैंड वहां कोहली और पुजारा के विकेट निकालने में कामयाब रहा। दोनों जल्दी आउट हुए और रहाणे के आउट होने से भारतीय टीम पर दबाव बन गया। फिर बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताना जरूरी था।'विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरी पारी में भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर थे, जिन्होंने 41 रन बनाए। तेंदुलकर ने कहा कि पंत ने लय बदलने की कोशिश की, लेकिन अन्य खिलाड़ियों के साथ वो साझेदारी नहीं बना सके।महान बल्लेबाज ने कहा, 'ऋषभ पंत ने शॉट खेलकर लय बदलने की कोशिश जरूर की ताकि कुछ रन बन सके। मगर भारत ने विकेट गंवा दिए और पहले 10-15 ओवर में ही मैच का निर्णय निकल गया था। अगर हमारी एक अच्छी साझेदारी हो जाती तो हम न्यूजीलैंड पर दबाव बना पाते।' |
वजन नियंत्रित रखने के लिए डाइट को करें कंट्रोलदिल्ली के ट्रैफिक को चकमा देकर मेट्रो से BJP दफ्तर पहुंचे सीएम शिवराजबीरभूम हिंसा मामला: एक्शन मोड में CBI, 21 आरोपियों पर दंगे की धाराओं में दर्ज किया केसMahesh Babu को मिला Kangana ranaut का सपोर्ट, बोलीं- तेलुगू नंबर 1 इंडस्ट्री, बॉलीवुड उन्हें सच में अफॉर्ड नहीं कर सकताCryptocurrency News: इस क्रिप्टोकरेंसी ने 15 महीने में 1 रुपये को बना दिया 2.5 लाखনন্দীগ্রাম ও মালদায় জোড়া ধাক্কা TMC-র, দুর্নীতি ইস্যুর প্রভাব?स्वच्छता सर्वेक्षण 2021: वाटर प्लस श्रेणी नोएडा की दावेदारीदेवघर एयरपोर्ट विवाद: ट्विटर वॉर से FIR तक... BJP सांसद निशिकांत दुबे और इस अधिकारी में पुरानी अदावतSamsung Galaxy Book Go Review: बेहतरीन डिजाइन और बैटरी, परफॉर्मेंस हो सकती थी बेहतरSubhan Nadiadwala संग डेटिंग अफवाहों पर Saiee Manjrekar ने लगाया विराम, कही ये बड़ी बातदिल्ली हिंसाः पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का मामला, 3 पुलिसवालों पर SIT को शकIIFA Awards 2022 Winners List: विक्की कौशल बेस्ट एक्टर, शेरशाह को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्टRakshabandhan-Laal Singh Chaddha clash: आमिर से क्लैश का नहीं अक्षय कुमार को डर, बोले- पहले भी हुई टक्कर...इनकम टैक्स अफसर बनकर घर में घुसे, पोते के सिर पर पिस्टल तानकर डेढ़ करोड़ की डकैतीएड्स मामलों में 50 प्रतिशत की कमी, लेकिन अभी भी 24 लाख हैं शिकार: मनमोहनजफरयाब जिलानी ने AMU में जिन्ना की तस्वीर लगाए रखने का किया समर्थनअमिताभ बच्चन के नाम राजू श्रीवास्तव की बेटी का नोट- सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अंकलबिहार: ट्रेन से 179 जिंदा कछुए बरामद, चार तस्कर गिरफ्तारकरोड़ों गाड़ी मालिकों को राहत, कोरोना की वजह से डॉक्यूमेंट्स की वैधता सितंबर तक बढ़ी'मस्जिद से धीरे-धीरे मंदिर के प्रतीक चिन्हों को हटाया जा रहा है', ज्ञानवापी विवाद के मुख्य पैरोकार का दावाबंगाल: किसान की मौत पर 2 लाख मुआवजा, सरकारी योजना के तहत कई लाभ, ममता सरकार के बड़े ऐलानग्रेटर नोएडा में नाबालिग दलित लड़की से रेप, गांव के दबंगों पर आरोपBSE Return: রিলায়েন্সের বিনিয়োগকারীরা মালামাল, LIC ছাড়া বাকি ৯ টপ কোম্পানিই লাভেMP: IAS मोहित बुंदस पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस, पत्नी भी हैं IRS अफसरTet 2022 Notification Exam Date Syllabus Eligibility 2022: TET-এর সিলেবাস, কত নম্বর পেতে হবে, অঙ্ক-ইংরেজি থাকবে, নেগেটিভ মার্কিং আছে? জানুনरायपुर में शौचालय पर कब्जा कर बना दिया कम्प्यूटर ऑफिसExclusive: প্রথম ছবিতেই বাজিমাত! IFFI স্ক্রীনিংয়ের পর অকপট আড্ডায় 'ব্রহ্মা জানেন গোপন কম্মটি'- পরিচালক অরিত্রहरियाणाः दलितों पर टिप्पणी के मामले में एक्ट्रेस युविका चौधरी ने किया सरेंडर, 3 घंटे पूछताछ के बाद मिली जमानतयूपी: अखिलेश यादव के करीबियों पर लखनऊ से मैनपुरी तक इनकम टैक्स के छापेRishabh Pant: ऋषभ पंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उत्तराखंड सरकार ने बनाया स्टेट ब्रांड एम्बेसडर